निजामुद्दीन मरकज के मुखिया मौलाना साद की बेटी का निकाह टला, आज दिल्ली में होनी थी शादी
निजामुद्दीन मरकज के मुखिया मौलाना साद की बेटी का निकाह आज रविवार पांच अप्रैल को दिल्ली में होने वाला निकाह बदले हालात के चलते आगे खिसका दिया गया है। तबलीगी जमात के कोरोना संक्रमण को लेकर बरती गई बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद से मुख्य आरोपी मौलाना साद ने अंडरग्राउंड चल रहे हैं। हालांकि क्राइम ब्रांच को भेजे जवाब में मौलान ने कहा है कि वह अभी सेल्फ क्वारंटाइन में हैं और आइसोलेशन से निकलने के बाद सारे सवालों के जवाब देंगे।
मौलाना साद की पत्नी सहारनपुर की रहने वाली हैं। उनके एक बेटी और तीन बेटे हैं। उनकी बेटी का निकाह पांच अप्रैल को दिल्ली में ही प्रस्तावित था। इसमें सहारनपुर के भी कुछ लोगों को शामिल होना था। मौलाना साद के खिलाफ मुकदमा कायम हो गया।
मरकज खुलने के बाद देंगे जवाब :
मौलान साद को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नोटिस भेज कर कई सवाल पूछे थे। अपने वकील के माध्यम से भिजवाए जवाब में मौलाना साद ने कहा कि मैं अभी सेल्फ क्वारंटाइन में हूं। आइसोलेशन से निकलने के बाद सारे सवालों के जवाब दूंगा। जमात के प्रबंधन से जुड़े अन्य लोगों के भी क्वारंटाइन में होने की जानकारी दी है। मैलाना साद ने यह भी कहा कि मरकज खुलने के बाद अन्य सवालों के जवाब दूंगा।
मौलाना साद से पूछे गए थे 26 सवाल :
मौलाना साद और प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों से क्राइम ब्रांच ने सवाल पूछे हैं। मौलाना साद के नाम से जारी नोटिस में 26 सवालों का जवाब पूरे विवरण के साथ मांगा गया है। संगठन के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारियां, संगठन से जुड़े कर्मचारियों की पूरी जानकारी जिसमें घर का पता और मोबाइल नंबर भी शामिल हो, मरकज के प्रबंधन से जुड़े लोगों की पूरी जानकारी मांगी गई है। ये लोग कब से मरकज से जुड़े हैं।