दीया जलाने के साथ कुछ लोगों ने फोड़े पटाखे, भड़कीं सोनम कपूर बोलीं- क्या ये दिवाली लग रही है

दीया जलाने के साथ कुछ लोगों ने फोड़े पटाखे, भड़कीं सोनम कपूर बोलीं- क्या ये दिवाली लग रही है


कोरोना वायरस का कहर देश में बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। यह एक मुश्किल लड़ाई है जिसे हम सभी देशवासियों को साथ में लड़कर जीतना है। पीएम मोदी ने इसलिए सभी देशवासियों से अपील की थी कि घर की सभी लाइट्स बंद करके अपने घर में दीया, मोमबत्ती या फोन के फ्लैश जलाएं। इससे इस वायरस के खिलाफ जंग में हमारी एकजुटता दिखेगी।


पीएम मोदी की इस अपील को सभी ने पूरा किया। सभी ने अपने घर पर दीये जलाए, लेकिन लेकिन कई जगहों पर दीया के साथ पटाखे भी जलाए गए। 
सोनम कपूर ने आतिशबाजी करने वाले लोगों पर गुस्सा करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'लोग पटाखे फोड़ रहे हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दूं कि कुत्ते इससे डर रहे हैं। क्या लोगों को ये दीवाली लग रही है।'



People are bursting crackers. Just FYI . They dogs are freaking out. Do people think it’s Diwali? I’m so confused.










Sonam K Ahuja
 

@sonamakapoor



 




 

People are bursting crackers. Just FYI . They dogs are freaking out. Do people think it’s Diwali? I’m so confused.







 


19.4K people are talking about this


 






 



 




 


कोरोना: आलिया भट्ट ने जलाई Candle, साथ ही लिखा यह इमोशनल मैसेज


सोनम के इस ट्वीट पर उन्हें मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। कोई उनका समर्थन कर रहा है तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।


दान को लेकर कही थी ये बात...


कुछ दिनों पहले सोनम कपूर को एक यूजर ने कमेंट किया, सोनम, आप हमेशा सरकार और उसकी नीतियों की आलोचना करने में सबसे आगे होती हैं। अब जब देश को आपकी जरूरत हैं तब देश नहीं बचाना आपको? आप केवल एक पाखंडी हो।'


इसके साथ ही यूजर ने डोनेशन को लेकर भी सवाल किया।


सोनम ने उस शख्स को जवाब देते हुए लिखा, 'न मैं और ना ही मेरा परिवार, अपने डोनेशन का प्रचार नहीं करते हैं जब तक कि वह संस्था ऐसा हमसे करने के लिए न कहे।' सोनम का यह जवाब सुनकर यूजर की बोलती बंद हो गई थी।